अवैध सटही काउंटर पर पुलिस-एसएसबी की बड़ी छापेमारी,45 लाख नकद बरामद

अवैध सटही काउंटर पर पुलिस-एसएसबी की बड़ी छापेमारी,45 लाख नकद बरामद
Facebook WhatsApp

– 45 लाख रुपये नकद, नेपाली और भारतीय मुद्रा के साथ नोट गिनने वाली मशीन बरामद 

रक्सौल। थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बाटा चौक स्थित रेलवे फाटक के पास संचालित एक अवैध सटही (मनी एक्सचेंज) काउंटर पर बड़ी छापेमारी की।  गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब 45 लाख रुपये नकद, नेपाली और भारतीय मुद्रा के साथ एक नोट गिनने वाली मशीन बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि बाटा चौक के पास अवैध रूप से मनी एक्सचेंज का कारोबार चलाया जा रहा है, जहां बिना किसी सरकारी अनुमति के भारतीय और नेपाली मुद्रा का लेन-देन किया जाता है। सूचना की पुष्टि के बाद रक्सौल थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान दुकान से 43 लाख 45 हजार 900 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 2 लाख 38 हजार 700 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई। इसके अलावा एक नोट गिनने वाली मशीन भी जब्त की गई, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि यहां बड़े पैमाने पर नकदी का अवैध लेन-देन किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से दुकान संचालक तुमरियाटोला, वार्ड संख्या 5, रक्सौल निवासी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क में कई और लोग शामिल हो सकते हैं।

थानाध्यक्ष सह सहायक पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध मनी एक्सचेंज का कारोबार गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि रक्सौल में अवैध रूप से चल रहे सभी सटही काउंटरों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हाल में ऐसे धंधों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि रक्सौल में सरकार द्वारा अधिकृत कोई भी सटही (मनी एक्सचेंज) काउंटर संचालित नहीं है। ऐसे में इस प्रकार की गतिविधियां न केवल आर्थिक व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, बल्कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती मानी जाती हैं। प्रशासन अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page