तुरकौलिया में जुआ के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह जुआड़ी गिरफ्तार

तुरकौलिया में जुआ के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह जुआड़ी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp



तास के पत्ते सहित 63500 रुपये बरामद



मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैरिया बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे फुलवारी में चल रहे जुआ के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने छह जुआड़ियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौके से नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त फुलवारी में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर एसआई अयोध्या राम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर छह लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार जुआड़ियों की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी शंभू कुमार सहनी, शंकरसरैया फतेह टोला के लालबाबू, तुरकौलिया बाजार के सुधीर चौधरी, बैरिया के सहजाद आलम, कवलपुर कान्ही टोला के शिप्पू कुमार तथा शंकर सरैया शेख शरण टोला के तारिक अनवर के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 63,500 रुपये नकद, छह मोबाइल फोन, गुटखा, मच्छरदानी तथा लाल और हरे रंग के 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इस संबंध में एसआई अयोध्या राम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page