डीआरएम ने विकास की संभावनाओं को लेकर रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश 

डीआरएम ने विकास की संभावनाओं को लेकर रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रविवार को रक्सौल स्टेशन और रेलवे यार्ड का निरीक्षण किया।समस्तीपुर मंडल के पदाधिकारियों की टीम के साथ रक्सौल पहुंचे डीआरएम का स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद डीआरएम श्री मिश्रा ने अपने टीम के साथ रक्सौल रेलवे यार्ड में स्थित इंडियन ऑयल डीपो की खाली जमीन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे और समस्तीपुर मंडल के रक्सौल एक अति महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां स्टेशन के विस्तार के साथ-साथ यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं है। रक्सौल जंक्शन के विकास को लेकर कई तरह की योजनाएं प्रस्तावित है, ऐसे में यहां पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए, कैसे स्टेशन का विस्तार किया जा सकता है। रक्सौल स्टेशन के बाहर इंडियन ऑयल डिपो की जमीन खाली होने के बाद इस जमीन का कैसे सदुपयोग किया जा सकता है, इसको लेकर भी मंथन किया जा रहा है।

डीआरएम श्री मिश्रा ने बताया कि भविष्य में रक्सौल से लंबी और छोटी दूरी की नई ट्रेनों का परिचालन होना है। ऐसे में अधिक लाइन भी बनानी होगी, यात्री क्षमता के हिसाब से स्टेशन का विस्तार भी करना आवश्यक है। मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के बाद तैयार की गई रिपोर्ट के आधार रक्सौल में होने वाले विकास कार्य का खाका तैयार होगा।

मौके पर पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के पदाधिकारियों के साथ-साथ स्टेशन मास्टर सतीश कुमार जायसवाल, आरपीएफ इंस्पेक्टर ए के चौधरी, यातायात निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, मुख्य चल टिकट निरीक्षक रामानंद कुमार के साथ-साथ अन्य रेल पदाधिकारी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page