बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना
Facebook WhatsApp

देवघर।बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में जाकर बाबा बैद्यनाथ के ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि एवं बेहतर भविष्य की कामना की।मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया था। आम श्रद्धालुओं को कुछ देर के लिए पूजा-अर्चना से रोक दिया गया गया। वीआईपी गेट से सीधे गर्भगृह तक पहुंचने के दौरान भी आम लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

इस दौरान उन्होंने बाबा बासुकीनाथ (भोलेनाथ), माता पार्वती और मंदिर प्रांगण में स्थित अन्य देवी-देवताओं की आराधना की। पूजा के बाद उन्होंने विश्व कल्याण, बिहार एवं झारखंड के समुचित विकास तथा दोनों राज्यों की समृद्धि के लिए भोलेनाथ से विशेष प्रार्थना की।पूजा-अर्चना समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से वन विभाग के विश्रामगृह में मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।पूजा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मैंने बाबा बासुकीनाथ से फौजदारी (प्रार्थना) की है कि बिहार और झारखंड का समुचित विकास हो तथा दोनों राज्य समृद्धि की ओर आगे बढ़ें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page