सजायाफ्ता बंदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत

सजायाफ्ता बंदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सेंट्रल जेल में बंद एक सजायाफ्ता बंदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौलिया गांव निवासी 55 वर्षीय पन्नालाल प्रसाद बताया गया है। शव का पोस्टमार्टम नगर थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट की देख-रेख में कराए , जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जाता है कि दुबौलिया में एक हत्या मामले में 14 अक्टूबर 2017 को पन्नालाल को बेतिया जेल भेजा गया। 14 मई 2020 को उसे मोतिहारी जेल शिफ्ट किया गया था। वह लकवा, हाई ब्लड प्रेशर व डायबिटीज से पीड़ित था।

तबियत बिगड़ने के बाद 18 अप्रैल को उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। जिसमें डॉ. उमेश कुमार, डॉ. एसपी बोस एवं सीबी चंदन थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page