पोखर में डूबने से बच्चे की मौत

पोखर में डूबने से बच्चे की मौत
Facebook WhatsApp

कोटवा। थाना क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत अंतर्गत राजापुर मठिया गांव में एक पोखर में डूबने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत हो गईं है। मृतक संदीप पासवान का बेटा शिवांशु कुमार बताया गया है। घटना के बाद परिवारजनों के बीच चीख पुकार मच गई।

इस संबंध में संबंध में बताया गया है कि बच्चे की मां बच्चे को पोखर के किनारे ही सुलाकर पास के खेत में गेहूं काट रही थी , इस बीच बच्चा खेलते खेलते पोखर में गिर गया। महिला को बच्चे का जब ध्यान आया तो वह बदहवास दौड़ कर आई , इस बीच बच्चा पोखर के पानी में डूब गया था। महिला के चीख पुकार के बाद आसपास के लोग भाग कर वहा पहुंचे और बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

इस बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया। शिवांशु दो भाई था, उसका एक बड़ा भाई है, वहीं उसके पिता संदीप पासवान बाहर काम करते है। स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारजनों को ढांढ़स बंधाते हुए सांत्वना दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page