भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास में मनायी गयी परशुराम जयंती

भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास में मनायी गयी परशुराम जयंती
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास के हरिशंकर शर्मा सभागार में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर छात्रावास के सदस्यों के द्वारा भगवान परशुराम के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे भगवान विष्णु के छठे अवतार थे, जिन्होंने अपने तप, त्याग और पराक्रम से अधर्म के खिलाफ संघर्ष कर समाज में न्याय की स्थापना की। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

इस मौके पर छात्रावास के सचिव रोहित शर्मा, महासचिव राकेश मिश्रा एवं संजीव कुमार सिंह उर्फ तुनी सिंह, नीरज शर्मा, आराधना सम्राट संजय रमन, रितेश कुमार, राजेश सिंह,आनंद सिंह,बबलू ठाकुर, अरुण तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page