इन्द्रगाछी गांव में घर का ताला तोड़ लाखो की चोरी,जांच में जुटी पुलिस

इन्द्रगाछी गांव में घर का ताला तोड़ लाखो की चोरी,जांच में जुटी पुलिस
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। पश्चिमी मधुबनी पंचायत वार्ड 12 इन्द्रगाछी गांव में अज्ञात चोरों के द्वारा घर के मुख्य गेट का ताला खोलकर लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली गई है। पीड़ित गृह स्वामी अनुराग कुमार पाण्डेय ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कराई है। वे पुलिस को मौखिक रूप से कुछ व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त कर जानकारी दी है, जिसपर पुलिस जांच कर रही है ।

दिये आवेदन में कहा गया है कि पिछले एक सप्ताह पूर्व घर के मुख्य लोहे के गेट पर ताला मार कर परिवार के साथ मोतिहारी अवस्थित घर पर चले गए थे। शनिवार की देर संध्या जब लौटे तो देखा की मुख्य गेट का ताला खुला हुआ है। घर के अंदर घुसने पर नजरा ही दूसरा ही दिखा। अलमीरा टूटा पड़ा था, पेटी टूटी हुई थी। इनमें रखे
लाखों रुपए मूल्य के आभूषण, महंगे कपड़े आदि की चोरी कर ली गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच किया । डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर पुलिस ने जांच कराया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि आवेदन मिल गया है, जांच की जा रही है। चोरी के मामले का जल्द उद्वेदन किया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page