रक्सौल बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा,चौकसी को लेकर दिये निर्देश

रक्सौल बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा,चौकसी को लेकर दिये निर्देश
Facebook WhatsApp

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर बिहार सरकार ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी हैे।इसको लेकर शनिवार को बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की है। बैठक में जिले के प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारियों के साथ सीमा की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में रक्सौल स्थित सशस्त्र सीमा बल की 47वीं बटालियन के अधिकारियों के साथ जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सौरभ जोरवाल (जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण) तथा स्वर्ण प्रभात सहित पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव ने नेपाल की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीमा पार गतिविधियों, रक्सौल में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण से जुड़े मामलों तथा अतिक्रमण की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान उन्होने भारत-नेपाल की खुली सीमा से आतंकियों के प्रवेश की आशंका को लेकर सतर्कता बढ़ाने, जांच तेज करने और निगरानी को और मजबूत करने के लिए निर्देश दिए गए।साथ ही सीमाई क्षेत्र में तस्करो व अराजक तत्वो की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि भारत-नेपाल की खुली सीमा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियो व प्रशासन की संयुक्त निगरानी बढाने का निर्देश दिया गया है। नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद लगातार वर्तमान परिस्थितियो की समीक्षा की जा रही है।साथ ही इस दिशा में निगरानी के साथ बेहतर पहल करने की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page