चंपारण सत्याग्रह के 109वीं वर्षगांठ पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी

चंपारण सत्याग्रह के 109वीं वर्षगांठ पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सह अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन पूर्वी चंपारण ने शुक्रवार को चंपारण सत्याग्रह की 109वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियो को पुष्पांजलि अर्पित किया।

इस क्रम में चंपारण स्वतंत्रता सेनानी संगठन के प्रथम अध्यक्ष स्व. हरिहर सिंह जी के आवास एवं महादेव हलुआई के आवास पर जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष किशोर पांडे कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि ने बताया कि हम सब अपने उन पूर्वजो का स्मरण कर रहे है,जिनके संघर्षो के बूते आज आजादी की सांस ले रहे है।

किशोर पांडेय ने स्वतंत्रता सेनानी हरिहर बाबू के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उन्हे सादगी,त्यागऔर संघर्ष का प्रतिमूर्त्ति बताते कहा कि हरिहर बाबू एक जमींदार व संपन्न परिवार से थे। लेकिन संपन्नता को त्याग कर वे जिले भर में सेनानियो को संगठित करते रहे और अंग्रेजो के विरूद्ध संघर्ष करते रहे।आजादी के बाद वे चाहते तो विधायक या सांसद बनना उनके लिए कोई बड़ी बात नही थी,लेकिन वे उसके बजाय आजीवन स्वतंत्रता सेनानी संगठन के अध्यक्ष रहते हुए शासन व प्रशासन से बेहतरी के लिए संघर्षरत रहे।

उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हम सब के लिए प्रेरणादायी है।इस अवसर अमिता निधि व संजय सत्यार्थी व अन्य वक्ताओ ने भी चंपारण सत्याग्रह के वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ल,लोमराज बाबू,रामदेव ऋर्षि,गोरख बाबू सहित सभी सेनानियो के योगदान पर विचार व्यक्त करते हुए युवाओ को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने को कहा।मौके पर सुनील यादव, भोला सहनी ,किशोरी साह, संजय साह, संजय सत्यार्थी, रंजीत पाण्डेय, रामनाथ राम,रामविनय सिंह,रविन्द्र सिंह,अभिलाष कुमार सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page