प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली मेला का डीएम ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली मेला का डीएम ने किया उद्घाटन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। विद्युत आपूर्ति अंचल, मोतिहारी के सभा भवन में पूर्व चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने दीप प्रज्जवलित कर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित मेला का विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंकों के प्रबंधक, बैंक के नोडल अधिकारी, पीएम सोलर योजना के पंजीकृत वेंडर्स तथा विद्युत विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इसके क्रियान्वयन में आ रही विभिन्न कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत, विद्युत आपूर्ति अंचल में आयोजित पीएम सोलर मेला का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी स्टॉल का अवलोकन किया तथा संबंधित वेंडर्स एवं अधिकारियों से सोलर संयंत्र लगाने के लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उपस्थित उपभोक्ताओं से संवाद कर फीडबैक भी लिए गए। विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।


डीएम ने बैंकों को निर्देशित किया कि वे ऋण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी बनाएं, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 125 यूनिट से अधिक विद्युत खपत करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार करें तथा ऐसे सभी उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शित करें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page