मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सपरिवार बाबा हरिहर नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरे परिवार के साथ शुक्रवार को बाबा हरिहर नाथ मंदिर पहुंचे, जथां उन्हाेंने विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक मंदिर के गर्भगृह में रहे और विशेष पूजा संपन्न की।
मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस वहां माैजूद आम जनता उनकी एक झलक देखने काे बेचैन दिखी।
मुख्यमंत्री बनने से पूर्व और उसके बाद सम्राट चौधरी लगातार धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद 16 अप्रैल को उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया था। अब बाबा हरिहर नाथ मंदिर में दर्शन के साथ उनका यह धार्मिक क्रम जारी है।

