अपराध को अंजाम देने के पूर्व बोलेरो सवार दो अपराधी  देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

अपराध को अंजाम देने के पूर्व बोलेरो सवार दो अपराधी  देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

डुमरियाघाट।  पुलिस की तत्परता से अनहोनी होने से बच गई। थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव में बोलेरो सवार 7 अपराधी  किसी बड़ी  घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन इससे पहले पुलिस ने अपराधियों की मंशा पर पानी फेर दी।  सूचना  पुलिस गश्ती दल को मिली। नतीजतन सूचना मिलते ही  पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए  जाल बिछाना शुरू कर दिया। पुलिस से अपने आप क़ो घिरते देख अपराधी गाड़ी छोड़ भागने लगे। लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए दो अपराधियों को देसी कट्टा के साथ दबोच लिया। अलबत्ता बाकी अपराधी अंधेरे का लाभ ले भागने में सफल रहे। 

इस संबंध में  थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि बोलेरो में 7 अपराधी सवार हो एक बड़ी घटना को अंजाम देने की  फिराक में थे। गिरफ्तार अपराधी थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव निवासी शंभू राय का पुत्र भोला राय, वहीं दूसरा शंभू राम का पुत्र बबलू राम के रूप में पहचाना गया है।

दोनों की तलाशी में एक देसी कट्टा को बरामद किया गया। दोनों  ने अंधेरे का लाभ उठा कर भागने वाले बदमाशों के नाम का खुलासा किया है। जिसमें पीपराकोठी का दीपक यादव,  चकिया का मंटू कुमार,  सेम्भुआपुर का  शिवकुमार, सरेया बदुरहां का शिवम सिंह, रामपुरवा का लाल बाबू साह,  डुमरिया का गोलू शामिल है! जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी तेज कर दी है। छापामारी में थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु, एसआई मनीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार थ्री के  अतिरिक्त पुलिस के जवान शामिल थे।

  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page