हरसिद्धि के चर्चित हार्डवेयर व्यवसायी की हत्या के लिए सुपारी देने वाला अपराधी ने किया सरेंडर

हरसिद्धि के चर्चित हार्डवेयर व्यवसायी की हत्या के लिए सुपारी देने वाला अपराधी ने किया सरेंडर
Facebook WhatsApp

– पुलिस की लगातार छापेमारी व दबिश के बाद किया कोर्ट में सरेंडर

-पिपरा थाना के कुंड़िया गांव का रहने वाला है अपराधी आदित्य 

मोतिहारी।  हरसिद्धि थाना क्षेत्र में चर्चित हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में एक अहम मोड़ सामने आया है। मामले में सुपारी देने का आरोपी अपराधी आदित्य पाण्डेय ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाला आरोपी पिपरा थाना क्षेत्र के कुंडिया गांव निवासी दिवाकर पांडेय का पुत्र बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि पुलिस के लगातार दबाव और छापेमारी के कारण आरोपी आदित्य  को आखिरकार कोर्ट में आत्मसमर्पण करना पड़ा। इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य शूटर सहित आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि इस हमले की सुपारी आदित्य पाण्डेय ने दी थी। गौरतलब है कि 30 मार्च 2025 को हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक स्थित हार्डवेयर दुकान में घुसकर अपराधियों ने कामता मिश्र के सिर में गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब छह महीने के इलाज के बाद वे स्वस्थ हुए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने आरोपी आदित्य पांडेय की गिरफ्तारी के लिए इनाम की भी घोषणा की थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। इधर, 19 मार्च 2026 को कामता मिश्र के पैतृक घर उज्जैन लोहियार में अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की घटना भी सामने आई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जा सके। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page