4 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीसरा फरार

4 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीसरा फरार
Facebook WhatsApp

पिपराकोठी। थाना क्षेत्र के कोटवा रोड स्थित एक पान दुकान के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति अफीम लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना पुलिस, सशस्त्र बल एवं एसएसबी 71वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकला।गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक-एक किलो के चार पैकेट में कुल 4 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह खेप मोतिहारी से दिल्ली ले जाने वाले थे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्द्रेश्वर महतो (उम्र 57 वर्ष), पिता स्व. सूरज महतो, ग्राम भीसा, थाना पचरौता, जिला पर्सा (नेपाल) एवं झगड़ू महतो (उम्र 66 वर्ष), पिता स्व. सरयू महतो, ग्राम मठिया, थाना कंगली, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश पाण्डेय, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई राकेश पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी, सशस्त्र बल एवं एसएसबी 71वीं बटालियन के जवान शामिल थे। मामले की पुष्टि अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page