सुगौली में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया औचक निरीक्षण 

सुगौली में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया औचक निरीक्षण 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचिकरण एवं मकानों की गणना) से संबंधित प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों का सुगौली प्रखंड के बीआरसी भवन में चल रहे प्रशिक्षण का जिलाधिकारी  ने औचक निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि पूर्वी चंपारण जिला में कुल 37 प्रखंड एवं नगर निकायों में जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित कार्यों के संबंध में प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्य 13 अप्रैल से चल रहा है।  प्रशिक्षण दिनांक 24 अप्रैल तक संचालित होगा।

प्रशिक्षण में प्रगणको एवं प्रशिक्षकों के गणना कार्य क्षेत्र का निर्धारण, मकान का सूचीकरण एवं मकान पर नंबर देने, लेआउट मैप तैयार करने तथा परिवार से संबंधित 33 प्रकार के प्रश्न से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी के द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को बताया गया कि भारत की जनगणना 2027 देश की सोलहवीं तथा स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना है। भारत की जनगणना अपनी समृद्ध परंपरा के कारण विश्व की सर्वश्रेष्ठ जनगणनाओं में से एक मानी जाती है। यह विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक कार्यों में शामिल है। जनगणना की इस महान ऐतिहासिक परंपरा में आप जैसे कर्मियों का जुड़‌ना एक गरिमा पूर्ण एहसास कराता है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया  कि आप सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक फील्ड ट्रेनरो द्वारा दिए जाने वाले इस प्रशिक्षण को ध्यानपूर्वक एवं संयम के साथ ग्रहण करें, क्योंकि जितना अच्छी तरह से आप प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, कार्य की गुणवत्ता उतनी ही अच्छी, सरल और सुगम होगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी  नूतन किरण, अपर चार्ज गणना पदाधिकारी  पप्पू कुमार, फील्ड ट्रेनर  मुकेश कुमार पटेल, राकेश कुमार श्रीवास्तव,  प्रभुनाथ प्रसाद, श्री राजेश कुमार,  विनोद कुमार चौधरी एवं  कुणाल कुमार चौबे उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page