डीएम ने किया विभिन्न विभागों के कार्यो की प्रगति की समीक्षा,लक्ष्य पूरा करने का निर्देश 

डीएम ने किया विभिन्न विभागों के कार्यो की प्रगति की समीक्षा,लक्ष्य पूरा करने का निर्देश 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में चम्पापुर पंचायत सरकार भवन प्रखंड रामगढ़वा के सभागार में रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंडों में ग्रामीण विकास विभाग,पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, पीएचईडी विभाग की सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई।

इस दौरान योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जानकारी ली गई एवं लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार के विभिन्न विकास योजना में विलंब करने वालो के विरुद्ध विधिः संवत कारवाई की जायेगी।

बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त डॉ.प्रदीप कुमार, मनीष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल, निदेशक डीआरडीए, डीपीओ मनरेगा, अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड पंचायतराज पदाधिकारी,सहायक अभियंता पीएचईडी, पीओ मनरेगा, आवास सुपरवाइजर,मनरेगा लेखपाल ,पंचायत तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page