पश्चिम चंपारण में आग लगने से 200 घर जले,पीड़ितो को हुई भारी क्षति

पश्चिम चंपारण में आग लगने से 200 घर जले,पीड़ितो को हुई भारी क्षति
Facebook WhatsApp

पश्चिम चंपारण (बेतिया)। जिले के बैरिया प्रखंड के लौकरिया मुसहर टोली में शुक्रवार की दोपहर लगी भीषण आग में करीब 200 घर जलकर राख हो गये। बताया जा रहा है,कि आग लगने के समय गांव के अधिकांश परिवार के लोग खेतों में काम करने के लिए गए थे।हालांकि गांव में उठ रहे धुंआ को देखकर खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया था।करीब 210 घरों की बस्ती में 200 के आसपास घर जल गए हैं। जिसमे घरेलू सामान के साथ बर्तन, कपड़ा, अनाज, गैस सिलिंडर, गहना ,नगदी, साइकिल,मोटरसाइकिल के साथ बड़े पैमाने पर मवेशी भी जल गये है।

आग बूझाने के दौरान सरोज मांझी की 15 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी झुलस गई है, जिसको इलाज के लिए बेतिया ले जाया गया।आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अग्निशमन की तीन गाड़ियां पहुंचीं। आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।लेकिन तेज हवा के कारण फायर बिग्रेड की टीम को करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बूझाने में सफलता मिली। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है।आग लगने के कारणो अब तक पता नही चल सका है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी अंचल अधिकारी मोहम्मद फिरोज इकबाल के नेतृत्व में कर्मचारी एवं अंचल नाजिर अनिल कुमार अग्नि पीड़ितों की सूची बनाने में जुटे है।

घटना के पीड़ित महंत मुखिया ने बताया की उनकी पुत्री की शादी 19 अप्रैल को होनी है। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर लिए थे। बेटी के लिए शादी जोड़ा समेत गहना भी खरीद लिया गया था।सबकुछ जलकर राख हो गया है। महंत मुखिया को अब घर जलने के साथ साथ बेटी की शादी की भी चिंता सता रही है। भूषण हजरा के पुत्र की शादी मई माह में है। उनके घर में भी बेटे की शादी की तैयारी लगभग पूरी हो गई थी।दूल्हन के लिए कपड़े, दूल्हा का कपड़ा आदि खरीदा जा चुका था। सबकुछ जल गया है। गांव के करीब एक दर्जन घरों में अगले तीन माह के अंदर बेटे- बेटियों की शादी होने वाली थी। इनका सबकुछ जल गया है।

आग लगने की सूचना पर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह नौतन के विधायक नारायण प्रसाद पहुंचे। वे अग्नि पीड़ितों से मिले।अंचलाधिकारी एवं कर्मचारी को निर्देश देते हुए यह बताया कि अग्नि पीड़ित के लिए जेनरेटर की व्यवस्था तत्काल रहने के लिए प्लास्टिक सभी पीड़ितों के लिए तत्काल भोजन का व्यवस्था करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार से सभी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page