यूपी पुलिस ने सुगौली से नव दंपति को लिया हिरासत में

यूपी पुलिस ने सुगौली से नव दंपति को लिया हिरासत में
Facebook WhatsApp

-अपहरण मामले में दर्ज केस पर की गई कार्रवाई

पूर्वी चंपारण। जिले सुगौली थाना क्षेत्र के एक गांव से उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम ने एक नव दंपति को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।इस कार्रवाई से इलाके में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया। सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश से आई पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक पर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली थाना में लड़की के अपहरण का मामला कांड संख्या 3/2026 दर्ज होने के बाद यूपी पुलिस टीम युवक की तलाश में सुगौली पहुंची थी। जांच के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि युवक पिछले दिनों लड़की से शादी कर गांव में नव दम्पति के रूप में साथ-साथ रह रहे हैं।इसके बाद यूपी पुलिस के उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर दोनों को हिरासत में ले लिया।

उपनिरीक्षक सिंह ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए अपने राज्य के थाना ले जाया जा रहा है। जहां दर्ज धाराओं के अनुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

स्थानीय थानाध्यक्ष ने भी इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई विधि-सम्मत तरीके से की गई है और इसमें सुगौली पुलिस ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page