अनुमंडल पदाधिकारी ने विधालय का किया निरीक्षण

अनुमंडल पदाधिकारी ने विधालय का किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरूवार को सभी अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडल अंतर्गत स्थित विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर निशांत सिहारा ने राजा बाजार स्थित बाल निकेतन विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

उन्होने आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। वहीं पठन-पाठन की स्थिति सहित अन्य संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमो की स्थिति का जानकारी ली। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्यालयों को विभिन्न मद में उपलब्ध कराई गई राशि के व्यय की जानकारी ली।

अनुमंडल पदाधिकारी ने छात्रों से मिलकर चल रही पढ़ाई की जानकारी लेकर खुद बच्चों को सामान्य ज्ञान की जानकारी देकर प्रोत्साहित किए। अनुमंडल पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रधान शिक्षक सहित अन्य शिक्षकों के साथ बैठक कर स्कूल के बेहतर संचालन और बच्चों के हित में बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज अंजली शर्मा ने चड़रहिया स्थित जो नवसृजित प्राथमिक विद्यालय एवं गवर्नमेंट मिडिल स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने छात्रों से मिलकर चल रही पढ़ाई की जानकारी ली एवं खुद भी बच्चों को पढ़ाते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page