विदेशी घुसपैठ देश की अस्मिता और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय:मोदी

विदेशी घुसपैठ देश की अस्मिता और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय:मोदी
Facebook WhatsApp

प्रधानमंत्री ने असम के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद, कहा विकास और घुसपैठ प्रमुख चुनावी मुद्दे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर घुसपैठियों को जमीन कब्जाने की “अनुमति” देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि असम में घुसपैठ केवल चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि यह राज्य की अस्मिता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय है।

नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले असम में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य ने लंबे समय तक अस्थिरता का दौर देखा, लेकिन पिछले एक दशक में स्थिति बदली है क्योंकि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राज्य में शांति सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहली बार वोट देने वाले और युवा मतदाताओं को असम में पिछली कांग्रेस सरकारों के “कुशासन” के बारे में याद दिलाने की जरूरत है और उन्हें आगाह करना चाहिए कि सबसे छोटी गलती भी राज्य को पीछे धकेल सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राज्य में पार्टी की जीत की हैट्रिक सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”घुसपैठ सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं है। यह असम की पहचान और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा का विषय है। कांग्रेस ने घुसपैठियों को अवैध तरीके से भूमि कब्जाने की अनुमति दी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां घुसपैठिए बसते हैं, वे छोटे व्यवसायों और स्थानीय निवासियों की आजीविका पर कब्जा कर लेते हैं।मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अवैध भूमि कब्जाने के मामलों और स्थानीय निवासियों की समस्याओं के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “लोगों को पता होना चाहिए कि कांग्रेस ने अतिक्रमण होने दिया, जबकि भाजपा अधिकारों की रक्षा कर रही है।”

‘प्रधानमंत्री ने बताया कि पूर्वोत्तर में विभिन्न संगठनों के साथ 12 शांति समझौते किए गए हैं और कार्यकर्ताओं को यह याद दिलाना चाहिए कि कांग्रेस “सिर्फ कागजों पर समझौते करती थी।” उन्होंने कहा, “हमने वह दौर देखा है जब असम हिंसा में जल रहा था। लेकिन पिछले दशक में स्थिति बदली है और आज राज्य में नया आत्मविश्वास दिख रहा है।” मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में शांति समझौतों को नजरअंदाज किया गया और युवाओं को अशांति की ओर धकेला गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page