पताही में सीमेंट गोदाम में रखे एलपीजी गैस के 36 सिलेंडर बरामद,गोदाम सील 

पताही में सीमेंट गोदाम में रखे एलपीजी गैस के 36 सिलेंडर बरामद,गोदाम सील 
Facebook WhatsApp

-पकड़ीदयाल एसडीओ के निर्देश पर हुई छापेमारी

पताही।  प्रखंड मुख्यालय स्थित एक सीमेंट गोदाम में  रखे तीन दर्जन खाली एलपीजी गैस सिलेंडर को आरओ अनिल कुमार ने जप्त कर सीमेंट गोदाम को सील कर दिया है।  पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी को गुप्त सूचना मिला कि प्रखंड मुख्यालय स्थित अमोद साह के प्रकाश  ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान के गोदाम से एलपीजी गैस का कालाबजारी  होता है, और वहां भारी मात्रा में गैस सिलेंडर रखा है। 

सूचना मिलते ही एसडीओ कुमारी ने आरओ अनिल कुमार को उक्त हार्डवेयर दुकान में छापेमारी करने का निर्देश दिया। एसडीओ के निर्देश पर आरओ ने दल बल एवं पुलिस बल के साथ उक्त सीमेंट गोदाम में छापेमारी कर  एचपी, भारत कम्पनी  के खाली 36 गैस सिलेंडर बरामद किया।

वही गोदाम को  सील कर दिया। प्रशासन के इस करवाई से गैस कालाबजारीयो में हड़कम्प मच गया है। एसडीओ मंगला कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पताही अमोद साह के सीमेंट गोदाम से एलपीजी गैस का कालाबजारी होता है। सूचना के आधार पर आरओ अनिल कुमार द्वारा उक्त अमन ट्रेडर्स गोदाम  में छापेमारी किया गया।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page