मस्जिद में अदा की गई अलविदा की नमाज़, अमन-चैन की मांगी दुआएं 

मस्जिद में अदा की गई अलविदा की नमाज़, अमन-चैन की मांगी दुआएं 
Facebook WhatsApp

 रक्सौल। शहर के मुख्य पथ स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को अकीदत और एहतराम के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने मस्जिद में पहुंचकर नमाज में हिस्सा लिया। वहीं देश व दुनिया में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआएं मांगी।

इसकी जानकारी मस्जिद के इमाम मुफ्ती जैद अहमद कासमी ने दी। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इस्लाम में बेहद पाक और बरकत वाला महीना माना जाता है। पूरे एक महीने तक रोज़ा रखकर इबादत की जाती है, जिसमें लोग अल्लाह की इबादत, नमाज़, तिलावत और जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

 रमजान का अंतिम शुक्रवार “अलविदा जुमा” के नाम से जाना जाता है, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष महत्व के साथ मनाते हैं। इस दिन नमाज़ के दौरान लोग अपने गुनाहों की माफी मांगते है।

नमाज़ के बाद मस्जिद परिसर और आसपास के इलाकों में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से भी आवश्यक व्यवस्था की गई थी। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page