आईसीपी रक्सौल में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 

आईसीपी रक्सौल में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 
Facebook WhatsApp

-150 से अधिक कस्टम, इमिग्रेशन कर्मियों व ट्रक चालकों की हुई जांच, दी गई चिकित्सीय सलाह व दवा

रक्सौल। भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) रक्सौल परिसर में शनिवार को एक दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रक्सौल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें आईसीपी से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मियों तथा ट्रक चालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 

इस दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड ग्रुप की जांच की गई। शिविर में करीब 150 से अधिक लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श के साथ मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

आईसीपी रक्सौल के प्रबंधक कुमार राजीव रंजन ने बताया कि आईसीपी केवल आयात-निर्यात की सुविधा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। 

शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रक्सौल के प्रभारी डॉ. राजीव रंजन एवं वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित जायसवाल के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने लोगों की जांच की। टीम में एएनएम इंदु कुमारी, नीरज कुमारी के साथ स्वास्थ्यकर्मी रवींद्र कुमार और नवीन कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष ला. बिमल सर्राफ एवं सचिव लायन मोहम्मद निजामुद्दीन भी मौजूद थे। वहीं आईसीपी के अग्निशमन विभाग से श्याम बाबू सिंह के साथ उनके सहयोगी सुरभि सिंह, अख्तर सैफी और प्रिया रानी ने भी व्यवस्था में सहयोग किया। इसके अलावा आईसीपी की स्वास्थ्य इकाई से सुमन कुमारी, अर्जुन मिश्रा और अंचल मिश्रा ने शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page