पैक्स एवं व्यापार मंडल के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन
मोतिहारी। शहर के स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में पैक्स एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान एक दिवसीय कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया। इस अवसर पर पैक्सों एवं व्यापार मंडलों को बहु आयामी और बहुद्देशीय बनाने के लिए ट्रेनिंग दिया गया।
ट्रेनिंग जिले के लगभग 350 पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंधकों को दिया गया। ट्रेनर के रूप में जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रिंस अनुपम सिंह, प्रबंध निदेशक आकिब जावेद,वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी, मधुकांत ठाकुर, अमित कुमार सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जटाशंकर कुमार, जिला प्रबंधक, कॉमन सर्विस सेंटर ने संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया।

