47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
रक्सौल। संजय पांडेय, कमांडेंट, 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल के दिशा निर्देश पर सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सीमावर्ती युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ , अनुशासित और सशक्त बनाने की दृष्टिकोण से उक्त आयोजन किया गया। झुमका वॉलीबॉल टीम, ग्राम-सिकटा व वॉलीबॉल टीम, महादेवा/गम्हरिया ने भाग लिया तथा झुमका वॉलीबॉल टीम, ग्राम-सिकटा 4-0 से विजयी रही।
उक्त प्रतियोगिता के समापन उपरांत संजय पाण्डेय, कमांडेंट 47वीं वाहिनी एस.एस.बी. द्वारा विजेता टीम को विजेता ट्राफी तथा दोनों ही टीमों को वॉलीबॉल एवं वॉलीबॉल नेट प्रदान किया गया, ताकि सीमावर्ती युवाओं में खेल को बढ़ावा दिया सके। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को वाहिनी द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के प्रतिक चिन्ह वाले टी-शर्ट प्रदान किया गया था, ताकि समाज में नशा मुक्ति का सन्देश जन-जन तक पहुंच सके तथा उपस्थित युवा वर्ग स्वयं एवं दूसरे को नशा के खिलाफ आवाज उठाने हेतु जागरूक करें I
प्रतियोगिता के दौरान संजय रावत, द्वितीय कमान, 47वीं वाहिनी एसएसबी, दीपक कृष्ण, उप कमांडेंट, श्री आगले प्रियदर्शन अरुण, उप कमांडेंट, रजत मिश्रा, सहायक कमांडेंट, अविनाश पटेल, सहायक कमांडेंट, ग्रामीण जनता एवं वाहिनी के जवान उपस्थित थे।

