अगलगी की घटना में होटल और सैलून जलकर खाक

अगलगी की घटना में होटल और सैलून जलकर खाक
Facebook WhatsApp

-अग्निशमन दस्ता और लोगो की मदद से बुझी आग

कोटवा। बाजार के फ्लाई ओभर ब्रिज के नजदीक अचानक लगी आग में एक चाय – नाश्ते का होटल और एक हेयर कटिंग सैलून जलकर खाक हो गया। उक्त घटना में पोखरा गांव निवासी रंजीत पंडित का होटल सहित उसमें रखा सारा समान जल गया।

जिसमें सूजी, मैदा, चीनी, रिफाइन सहित फर्नीचर शामिल है। वही कोटवा निवासी रामाज्ञा ठाकुर का सैलून भी धू -धू कर के जल गया। जिसमें रखे क्रीम, ब्रश, मशीन सहित दाढ़ी और बाल काटने से जुडा अन्य समान जल गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जहां फायर ब्रिगेड टीम और स्थानीय लोगों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग बुझाने में थोड़ी सी देर हो जाती तो आसपास की कई दुकानें आग के चपेट में आ जाती और तब नुकसान अधिक हो जाता। प्राप्त सूचना के मुताबिक गैस के रिसाव की वजह से आग लगने की बात बताई जा रही है। सैलून और होटल संचालक ने इस घटना की सूचना प्रखंड सह अंचल कार्यालय में देने की बात कही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page