गैस एजेंसियों के गोदाम एवं आफिस का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
-इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर के सर्वर के कारण उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी, अन्य की स्थिति सामान्य
रक्सौल।अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल मनीष कुमार द्वारा एबीएसओ, एमओ रक्सौल, आदापुर एवं थाना पुलिस रक्सौल के साथ एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया की भारत गैस, एचपी गैस की बुकिंग सर्वर में कोई समस्या नहीं है। लोगो को सामान्य रूप से गैस होम डिलीवरी दी जा रही है। उनको प्लांट से जितना सिलेंडर पूर्व में मिलता था, वो अभी भी मिल रहा है। समस्या केवल इंडेन गैस के डिस्ट्रीब्यूटर के साथ हो रही है, क्योंकि वह बुकिंग सर्वर 3 दिनों से पूरी तरह फेल्ड है।
नतीजतन बुकिंग सर्वर पर नहीं हो पा रही है। मैनुअल बुकिंग का एजेंसी को कोई प्रावधान नहीं है। इंडेन गैस की सप्लाई में पूर्व से 20 प्रतिशत कटौती भी हुई है। जहां पहले डिस्ट्रीब्यूटर को प्रति दिन 600 सिलेंडर दिए जाते थे। अब 450 सिलेंडर दिये जा रहे हैं।

