लखौरा में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीट कर हत्या

लखौरा में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीट कर हत्या
Facebook WhatsApp

-आरोपी और मृतक दोनो पर दर्ज है आपराधिक मामले

मोतिहारी/लखौरा। लखौरा थाना अंतर्गत अजगरवा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक सजावल सहनी के पुत्र देवेंद्र सहनी बताया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा था। इस बीच एक बार फिर आपस में झगड़ा होते होते स्थिति मारपीट तक पहुंच गई, जहा देवेंद्र सहनी को गंभीर चोट आई और उसकी मौत ही गई।

बताते है कि जब देवेंद्र सहनी अपने मक्के की खेत में पानी पटा रहा था, उसी समय मुकेश सहनी कुछ लोग के साथ लाठी डंडे लेकर खेत पर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट में घायल देवेंद्र वहीं गिर पड़ा और कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है  कि मुकेश सहनी पर पूर्व से क़रीब 5 केस दर्ज हैं, वही देवेंद्र सहनी पर भी तीन मामले है। घटना के आरोपी मुकेश सहनी के विरुद्ध डीएसपी सदर- 2 जितेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस की रेड जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page