दिव्यांशु भारद्धाज ने विश्व कप टी-20 के खिलाड़ी  इशान किशन से मिलकर दी बधाई  

दिव्यांशु भारद्धाज ने विश्व कप टी-20 के खिलाड़ी  इशान किशन से मिलकर दी बधाई  
Facebook WhatsApp

– कहा बिहार के क्रिकेटर इशान किशन बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोतः  दिव्यांशु भारद्वाज

मोतिहारी। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ एवं युवा जदयू के पूर्व अध्यक्ष  दिव्यांशु भारद्वाज,  पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष आशीष सिन्हा ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करने वाले भारतीय क्रिकेटर इशान किशन से पटना स्थित उनके आवास पर मिल कर जीत खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि इशान किशन ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर न केवल भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है।

श्री भारद्वाज ने कहा कि बिहार की युवा पीढ़ी के लिए इशान किशन  प्रेरणास्रोत हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि अगर दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत की जाए तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। बिहार के युवा खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और इशान किशन जैसे खिलाड़ी प्रदेश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच खेल, युवाओं के भविष्य और बिहार में खेल के विकास को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। दिव्यांशु भारद्वाज ने इशान किशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह देश और बिहार का नाम रौशन करते रहें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page