चोरी की बाइक के साथ 180 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
सिकरहना/पू.च.। चोरी की बाइक के साथ 180 बोतल नेपाली शराबके साथ एक शराब कारोबारी को जीतना थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जीतना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में नेपाली कस्तुरी शराब की खेप आने वाला है।
सूचना के आलोक में त्वरित कारवाई करते हुए जवानों व चौकीदारों की मदद से घेराबंदी कर उक्त शराब कारोबारी को बिजबनी बरैया पोखर के पास से पकड़ लिया गया। जांचोपरांत शराब लदी बाइक चोरी की निकली।कारोबारी की पहचान जीतना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव निवासी कमल पासवान के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। कारोबारीनेपाल से शराब लाकर किसी को डिलीवरी देने के फिराक में था। मामले में जीतना थाना में काण्ड संख्या 55/26 दर्ज कराई गई है।

