सिकरहना एसडीओ के औचक निरीक्षण में कई कर्मी अनुपस्थित, जबाब तलब 

सिकरहना एसडीओ के औचक निरीक्षण में कई कर्मी अनुपस्थित, जबाब तलब 
Facebook WhatsApp

बनकटवा।  सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार ने बुधवार को बनकटवा प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान कई कर्मी बिना सूचना के गायब मिले। अचानक  निरीक्षण की सूचना मिलते ही कर्मियों में  हड़कंप मच गया। 

सिकरहना एसडीओ द्वारा किए गए जांच में प्रखंड कार्यालय बनकटवा के लिपिक अभिषेक कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय बनकटवा के लिपिक जगत सिंह, अंचल कार्यालय बनकटवा के नाजिर विजय कुमार, आरटीपीएस बनकटवा के कार्यपालक सहायक धर्मेंद्र कुमार राम व डाटा एंट्री ऑपरेटर सत्येंद्र कुमार अनुपस्थित पाए गए। नतीजतन अनुपस्थित कर्मियों से दो दिन के अन्दर स्पष्टीकरण की मांग की गई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page