गैस किल्लत की अफवाह पर गैस लेने के लिए उमड़ी भीड़
-एजेंसी के प्रोपराइटर ने कहाः भरपूर मात्रा में उपलब्ध है गैस
सुगौली। गैस खत्म होने की अफवाह पर एजेंसी की ओर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी देखते हीं देखते गैस सिलिंडर की लंबी लाइन लग गई।सभी लोग जल्दी गैस लेने में जुटे थे, जिससे अफरतफरी कि स्थिति बनी रही।
हालांकि गैस एजेंसी के प्रोपराइटर बिनोद गुप्ता ने बताया कि भरपूर मात्रा में गैस उपलब्ध है। किसी को घबड़ाने और परेशान होने की आवश्यकता नही है। लोग धैर्य रखें ,पहले की तरह उनके घर-घर गैस पहुंचाया जायेगा।
गैस लेने आये रामगढ़वा और सुगौली ब्लॉक क्षेत्र के कई लोगों ने बताया कि लोगों में चर्चा है कि गैस खत्म होने वाला है। गाड़ी भी क्षेत्र में नही जा रही है, इसलिए गोदाम पर गैस लेने के लिए आना पड़ा। वहीं गोदाम पर काम करने वाले सुभाष कुमार और छोटू कुमार ने बताया कि गोदाम में गैस सिलिंडर भरा हुआ है। लोग अफवाह सुन कर गोदाम पर हीं गैस लेने आ जा रहे हैं।जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रो में गैस वाहन नही जा रही है।

