एमजीसीयू में 17 मार्च से होगा रसायन विज्ञान के अग्रिम क्षेत्रों पर 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
पूर्वी चंपारण।महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा रसायन विज्ञान के अग्रिम क्षेत्रों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICFAC-2026) का आयोजन 17-19 मार्च 2026 को किया जायेगा।इस संगोष्ठी का उद्देश्य रसायन विज्ञान के उभरते क्षेत्रों में नवीनतम अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और वैश्विक वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
सम्मेलन में भारत के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक , केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई), राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर),भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सेंटर फॉर इनोवेशन इन मैनेजमेंट ऑफ एग्रीकल्चर एंड प्लांट , वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद जैसे प्रमुख संस्थानों के वैज्ञानिकों के साथ-साथ अमेरिका, फिजी, पोलैंड, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, यूएई, तंज़ानिया सहित 15 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
इस आयोजन में कुल 500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में शोधार्थियो को मौखिक और पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शोध कार्य साझा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सार जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 निर्धारित किया गया है। विश्वविधालय प्रशासन ने
विस्तृत जानकारी और पंजीकरण के लिए इस लिंक https://icfac.pages.dev/ https://forms.gle/LrZGAQ8hoHkPZZ3X7 को फाॅलो करने को कहा है।

