एसडीएम ने प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण के बाद ग्रामीणों से मिले
सुगौली। सदर अनुमंडल पदाधिकारी, निशांत सिहारा ने प्रखंड कार्यालय सुगौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया साथ ही उपस्थित सभी कर्मियों का मिलान किया। हालांकि सभी कर्मी उपस्थित पाए गए। अनुमंडल पदाधिकारी ने साफ सफाई की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।

उनके द्वारा कार्यालय के पंजियों को अच्छे से संधारित करने, प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छता को बनाए रखने का निर्देश दिया। तत्पश्चात वे प्रखंड के फुलवारी पंचायत गए जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभुकों से मिलकर उनसे आवास निर्माण को जानकारी प्राप्त की गई। वहीं आम ग्रामीणों से मिलकर फीडबैक लिया। एक ग्रामीण ने राशन कार्ड अभी तक नहीं बनने की शिकायत की। नतीजतन अनुमंडल पदाधिकारी उसे अप्लाई करने का सुझाव दिया, कहा कि आपका राशन कार्ड बन कर आपके घर पहुंच जाएगा। इस पर आम ग्रामीणों ने खुशी प्रकट किया।

