इंटर के छात्र का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनो ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की जताई आशंका

इंटर के छात्र का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनो ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की जताई आशंका
Facebook WhatsApp

शाम को गांव में पहुंची एफएसएल की टीम घटना को लेकर जांच किया

मोतिहारी। पिपरा थाना क्षेत्र के चकबारा गांव में एक इंटर के छात्र का शव फंदे से लटकता हुआ पुलिस ने बरामद किया है। छात्र अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा दिया था। मृतक की पहचान वैशाली जिले के राजापाकड़ गांव निवासी रूपलाल साह का 18 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में मृतक के मामा राजन कुमार ने बताया कि 8 बजकर 33 मिनट पर वह अपनी मां से बात किया था और 8 बजकर 41 मिनट पर उसकी मौत की जानकारी मिली। घटना को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले उस छात्र के साथ मारपीट किया गया था। मारपीट में शामिल कुछ युवक गांव में एक बारात में सोमवार को ही दिखे थे। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।

बताया गया है कि आशीष अपने नाना लालबाबू साह के घर रहकर पढ़ाई करता था। इस दौरान उसका गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग होने की भी चर्चा है। जानकारी के मुताबिक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं की जा रही है। वही पुलिस ही इस मामले के सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

बहरहाल शव का पोस्टमार्टम तो कराया गया है पर शव को गांव में ही एक जगह रखा गया है। इस बाबत डीएसपी चकिया संतोष कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है , परिजनों के द्वारा आवेदन  मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे कारवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page