डीआईजी ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय के अभिलेखो का अवलोकन किया, दिये कई निर्देश

डीआईजी ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय के अभिलेखो का अवलोकन किया, दिये कई निर्देश
Facebook WhatsApp

-पेडिंग मामलों का करें शीघ्र निष्पादन

-तस्करों सहित अपराधियों से सख्ती से निपटने का निर्देश 

रक्सौल। बेतिया रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय वार्षिक निरीक्षण को लेकर अनुमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर  डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात डीआईजी श्री राय अनुमंडल परिसर स्थित डीएसपी कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन किया। 

उन्होंने डीएसपी मनीष आनंद को बेहतर पुलिसिंग के लिए दिशा निर्देश दिए।  डीआईजी श्री राय ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ कार्यालय में अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर रखे गए अभिलेखों की जांच की गई है।

प्राथमिकी के साथ ही डायरी की भी जांच की गई है। उन्होंने बताया कि क्राइम कंट्रोल  को लेकर एसडीपीओ स्तर से क्या कार्रवाई हो रही है इसका निरीक्षण किया गया है। इसकी जानकारी के पश्चात कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं पेंडिंग केस में अबतक करीब 40 प्रतिशत का  निष्पादन हुआ है।  फलस्वरूप शेष मामलों को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया है। 

सीमाई क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज करने के साथ ही तस्करों सहित अपराधियों की घर- पकड़ में सख्ती के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर इंस्पेक्टर रंजय कुमार, रमेश कुमार महतो, हरैया थाना अध्यक्ष किशन कुमार पासवान, प्रभात कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page