जनगणना प्रशिक्षण के दूसरे दिन ऐप्लिकेशन  सेन्सस 2027 – एचएलओ के उपयोग की दी गई जानकारी 

जनगणना प्रशिक्षण के दूसरे दिन ऐप्लिकेशन  सेन्सस 2027 – एचएलओ के उपयोग की दी गई जानकारी 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में जनगणना- 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षक के  द्वारा जानकारी दी गई।  तीन दिवसीय प्रशिक्षण के  दुसरे  दिन भी सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षको ने बताया कि डेटा संग्रहण के लिए मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन  मोड में काम किए जायेंगे। लिहाजा पहली बार ऐप्लिकेशन  सेन्सस 2027 -एचएलओ का उपयोग करना होगा, जो मोबाइल ऐप एंड्रॉयड  तथा आईओएस संस्करण के स्मार्टफोन के अनुकूल होगा।

 

 

जनगणना प्रयोजन के लिए एचएलओ मोबाईल ऐप को सरल सुविधाजनक एवं उपयोगकर्ता – अनुकूल बनाया जायेगा ताकि सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षक  डिजिटल माध्यम से आंकड़ों का संग्रहण आसानी से कर सकेंगे। सदर अनुमंडल पदाधिकारी – सह- अनुमंडल जनगणना पदाधिकारी   निशांत सिहारा ने बताया कि जनसंख्या की गणना में प्रत्येक व्यक्ति का व्यक्तिगत विवरण एक निश्चित संदर्भ दिनांक एवं समय पर दर्ज किया जा सकेगा।‌ जबकि जिला सांख्यिकी पदाधिकारी  अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार स्व-गणना का विकल्प भी प्रदान किया जा रहा है। जिससे लोग अपना डेटा खुद से भर कर प्रगणकों के माध्यम से जांचोपरांत सबमिट कर सकेंगे ।

पटना से आए प्रशिक्षक  विकास सिंह एवं इस जिला के नोडल प्रशिक्षकआदित्य कुमार ने  प्रशिक्षण सत्र को बड़ी कुशलतापूर्वक संचालित किया। इस अवसर पर आशीष कुमार नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता  प्रिया रानी, गोपालजी मिश्र, कमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page