भारत का महावाणिज्य दूतावास ने महिला दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया

भारत का महावाणिज्य दूतावास ने महिला दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया
Facebook WhatsApp

रक्सौल।  भारत का महावाणिज्य दूतावास,  बीरगंज (नेपाल) की ओर से 2026 के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रमुख महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदो ने विचार और अनुभव साझा किए।

वक्ताओं ने महिलाओं द्वारा हासिल की गई अनेकों उपलब्धियों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर  प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ग्यानदा अकादेमी स्कूल बीरगंज और शारदा कला केंद्र रक्सौल के छात्राओ  द्वारा भारत नेपाल की साझा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।

अपने संबोधन में भारत के महा वाणिज्यदूत  देवी सहाय मीणा ने महिलाओं द्वारा समाज के विकास में किए गए अमूल्य योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला सशक्तिकरण के द्वारा पूरे मानव समुदाय के साथ-साथ राष्ट्र को भी समृद्ध और सशक्त बनाया जा सकता है। 

 इस कार्यक्रम का उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देना और अधिक समावेशी और न्यायसंगत समाज बनाने की दिशा में सामूहिक कार्रवाई को प्रोत्साहित करना था।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page