जागापाकड़ मे चोरों का आतंक, एक माह के अंदर पांच घरो में भीषण चोरी

जागापाकड़ मे चोरों का आतंक, एक माह के अंदर पांच घरो में भीषण चोरी
Facebook WhatsApp

– अधिवक्ता, डाकिया, रिटायर्ड सैनिक के घरो को बनाया है निशाना

-चोरी के किसी भी मामले का उदभेदन कर पाने में पुलिस  विफल

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के जागापाकड़ गांव में चोरों का आतंक बढ़ गया है। पिछले एक माह के भीतर गांव के पांच घरों में भीषण चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। नतीजतन ग्रामीण सहित इलाके में भर व्याप्त हो गया है। आश्चर्यजनक है कि लोकल पुलिस अब तक किसी भी मामले का उद्भेदन  कर पाने में विफल साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार चोरों ने डाकिया, अधिवक्ता, रिटायर्ड सैनिक और दुकानदारों के घरों को निशाना बनाया है।

28 फरवरी को मोतिहारी में रह रहे डाकिया संजय कुमार ठाकुर के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और कीमती कपड़ों की चोरी कर ली। मामले में एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं 6 मार्च की रात रिटायर्ड सैनिक रमाकांत शर्मा के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत करीब 30 लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिए गए। इसकें अलावा फरवरी के प्रथम सप्ताह में एक ही रात गांव के तीन बंद घरों का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 18 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली थी।

पीड़ित अधिवक्ता सुरेंद्र दत्त पांडेय, भाई भूपेंद्र कुमार पांडेय व शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने भी एफआईआर दर्ज कराया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अबतक किसी भी मामले का खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इधर पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की जांच की जा रही है और जल्द ही भी घटनाओं का उद्भेदन किया जाएगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page