जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत विधवा को मिले दो लाख रुपए 

जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत विधवा को मिले दो लाख रुपए 
Facebook WhatsApp

 

मोतिहारी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ग्रामीण बैंक शाखा गायघाट द्वारा एक विधवा को दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। सोमवार को बैंक शाखा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुरारपुर गांव के स्वर्गीय गगनदेव महतो की पत्नी सुनैना देवी को बैंक प्रबंधक ने दो लाख रुपये की राशि का पासबुक सौंपा।

मौके पर शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण और लाभकारी योजना है। यह योजना खासकर आम लोगों और गरीब परिवारों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

उन्होंने बताया कि बहुत कम प्रीमियम राशि में लोगों को दो लाख रुपये तक का जीवन बीमा सुरक्षा मिलता है, जिससे किसी भी अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है। इस अवसर पर बैंक अधिकारी स्नेहा जायसवाल, विशाल कुमार, मुकेश कुमार, सत्यनारायण राम, श्रवण साहनी सहित कई बैंककर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page