ई-रिक्शा व 215 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

ई-रिक्शा व 215 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। शहर से सटे रघुनाथपुर वार्ड संख्या 27 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर शाम छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से एक ई-रिक्शा और करीब 215 लीटर देशी चुलाई शराब भी जब्त की है। इस मामले में जमादार शत्रुजीत यादव के स्वलिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार कारोबारी की पहचान रघुनाथपुर वृत्ता निवासी कन्हैया प्रसाद के पुत्र आशदीप कुमार के रूप में की गई है।रघुनाथपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा के जरिए अवैध देशी चुलाई शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखते ही शराब लेकर आ रहे चारों कारोबारी भागने लगे।

पुलिस टीम ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि फरार कारोबारियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अपर थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि मजुराहां फायरिंग रेंज के समीप से एक व्यक्ति को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोनेलाल कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page