एसी लदी ट्रक धू -धू कर जली,डायल 112 की तत्परता से आग पर नियंत्रण

एसी लदी ट्रक धू -धू कर जली,डायल 112 की तत्परता से आग पर नियंत्रण
Facebook WhatsApp

एसी लदी ट्रक धू -धू कर जली , डायल 112 की तत्परता से आग पर नियंत्रण

-एक सप्ताह तक गोरखपुर में खड़ी ट्रक को पटना के लिए लेकर चला था दूसरा चालाक 

-डायल 112 की टीम को एसपी ने किया पुरस्कृत

कोटवा। एसी लदी ट्रक अचानक कोटवा कदम चौक के नजदीक एनएच पर धू-धू कर जलने लगी । तत्काल ट्रक के स्टाफ ने डायल 112 को कॉल कर दिया। जहां 9 मिनट के अंदर कोटवा डायल 112 के चालक सैप जवान राजेश सिंह एवं पीटीसी बैरिस्टर सिंह यादव ने पहुंचकर अग्निशमन टीम को सूचना देते हुए ट्रक पर लदे अधिकतर समानों को बचाया ।

एसी लदी ट्रक देहरादून से पटना के लिए चली थी। इस बीच होली के आसपास तकरीबन एक सप्ताह पूर्व ट्रक का चालक गोरखपुर में गाड़ी खड़ी कर छुट्टी लेकर चला गया। एक सप्ताह तक चालक वापस नहीं लौटा , इस बीच रविवार को दूसरा चालक ट्रक को लेकर पटना के लिए चला था।

बहरहाल इस मामले को लेकर थाने में कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया है कोई भी आवेदन इस बाबत उन्हें नहीं मिला है। वहीं डायल 112 के साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने टीम को नगद राशि से पुरस्कृत किया है। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को नकद राशि देकर उनका मनोबल बढ़ाया।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page