नीलाम देनदारों के विरुद्ध उप विकास आयुक्त ने उठाए कठोर कदम
मोतिहारी। उप विकास आयुक्त- सह – नीलम पत्र पदाधिकारी ने नीलम पत्रवाद के तहत बड़े बकायदारों के विरुद्ध कठोर कदम उठाया है।
बड़े बकायदाओं की गिरफ्तारी के लिए पहले ही वारंट निर्गत किए गए थे। नतीजतन पुलिस अधीक्षक से डीडीसी ने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि उक्त सभी की गिरफ्तारी कराई जाये। जिला के जो 30 बड़े बकायदार हैं उनकी सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेजी गई है।
इनमे हिंदू चकिया के संजीव कुमार पांडेय, बेलवा घोड़ासहन के विजय शंकर प्रसाद, हिरमनी के प्रवेश आलम, हरिहारा के सिकंदर राम,सुगांव के सोनू कुमार, जिहुली के रजनीश कुमार सिंह, राजा बाजार के संजय कुमार तिवारी, कौरीहार चौक के कांति देवी, कोरिहार चौक से ही सरिता देवी, लक्ष्मीपुर के सोमेश्वर शाह, मटियारिया के ईश्वर चंद्र प्रसाद, रामपुरवा के विकास कुमार, जामा रोड के सुनील कुमार गुप्ता, गोपालपुर के मधु शंकर, नकछेद टोला के दिनेश प्रसाद, बलुआ टाल के अशोक कुमार सिंह, नागा रोड के प्रिंस कुमार गुप्ता, पनटोका के जोगेंद्र प्रसाद, बरियारपुर के प्रमोद कुमार गुप्ता, भेलवा के ओम प्रकाश प्रसाद, छतौनी वार्ड नंबर 18 के दीपक कुमार, कमालपुर के रूपेश कुमार, दीपही के लोकेश कुमार सिंह, गुलबारा के रंजन कुमार सिंह, मिठनपुरा के नरेश राय, चैनपुर मुकेश कुमार, रानी छपरा के सुभाष प्रसाद,जगिराहा के जगन्नाथ राय, जगिराहा के हरेंद्र राय तथा बाड़कुरवा के अफसानी खातून शामिल हैं।

