नेपाल के वीरगंज में गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

नेपाल के वीरगंज में गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
Facebook WhatsApp


रक्सौल/वीरगंज। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में वीरगंज के तेरापंथ भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीरगंज तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष ममता कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सामाजिक उत्थान को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामंत्र के साथ की गई। इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को लेकर नाटक व नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावे, महिलाओं के उत्थान को लेकर काम करने वाली अलग-अलग स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी इस दौरान सम्मानित किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से आमा नेपाल फाउंडेशन की प्रतिमा मानन्धर, इनहर व्हील्स क्लब की अध्यक्ष मंजरी श्रेष्ठ, एकल जन कल्याण महिला संगठन की उषा लोहिया, उपकार सेवा नेपाल की अध्यक्ष पूजा पोद्दार, महेश्वरी समाज की अध्यक्ष नीतू काबरा, अग्रवाल महिला मंच की अध्यक्ष नूतन सरावगी, मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल, संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष रेणु अग्रवाल, अरूणोदय की अध्यक्ष पुष्पा चमड़िया, स्थानीय सभा अध्यक्ष दिलीप कोठारी, नेपाल स्तरीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार वैद, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष लोकेश जम्मड़, नेपाल स्तरीय ज्ञानशाल आंचलिक संयोजक सुरेश कुमार, वीरगंज महिला मंडल की अध्यक्ष ममता कोठारी को तेरापंथ महिला मंच के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष रेखा बैद व संचालन अलका बोथरा द्वारा किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page