भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, बाइक छोड़ तस्कर फरार
सिकरहना। जितना थाने की पुलिस ने सैनिक रोड जोलगांवा बॉर्डर से रविवार की अहले सुबह एसएसबी के साथ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी सफलता मिली है। सुबह कुछ अंधेरा होने के कारण सीमा क्षेत्र में आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर लदे बोरों की जांच की गई।जांच में बोरें से भारी मात्रा में नेपाली कस्तूरी शराब बरामद हुई। कुल 338 बोतलें जब्त की गईं। जिनमें प्रत्येक बोतल 300 मिलीलीटर की थी। अलबत्ता
अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल सवार तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। फरार अभियुक्त की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बरामद शराब और वाहन को चिह्नित कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

