सरकार महिला के उत्थान के लिए सजग: डीएम
– विश्व महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट महिलाएं हुई सम्मानित
मोतिहारी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “जीविका” के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट स्थित राजेंद्र सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल, उप विकास आयुक्त डाॅ. प्रदीप कुमार सिंह एवं जीविका समूह की दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री जोरवाल ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति सरकार काफी सजग है, नतीजतन महिलाओं के अधिकार को हर संभव सर्वोच्च स्थान पर रखा जा रहा है। सरकार अपनी सभी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। तत्पश्चात डीएम नेउपस्थित सभी महिलाओं को रोजगार, सम्मान एवं अधिकारों की शपथ दिलाई।

जीविका दीदियों ने भी अपने जीवन में विकास के अनुभव को साझा किया। जानकारी साझा करते चकिया प्रखंड से आई नीलम देवी जीविका समूह से जुड़कर अनेको कार्य कर अब अपनी अलग पहचान बनाई हैं। जबकि पताही प्रखंड से आई रश्मि संध्या जीविका दीदी अधिकार केंद्र के समन्वयक के रूप में कार्य कर वर्तमान में अपनी सामाजिक और आर्थिक स्तिथि में काफी सुधार हुआ है। इस अवसर पर चकिया प्रखंड की मुन्नी देवी ने महिलाओं के जीवन स्तर को शिक्षा से संवारने की अपील की।
कार्यक्रम में कई जीविका दीदियों को उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीविका अधिकारी रीना कुमारी ने किया। जबकि जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक प्रभारी सौरभ कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर संचार प्रबंधक राकेश प्रसाद, राजू कुमार पासवान, अभिषेक आनंद, अमित कुमार, नीलम तिवारी, सामंथा रानी, सूरज कुमार विश्वकर्मा सहित जीविका जिला और प्रखंड स्तरीय महिलाकर्मी और अधिकारी सहित सैकड़ों जीविका दीदीयां एवं मौजूद थी।

