वाहन चोरी,मघ निषेध सहित कई मामलों का वांटेड मनीष गिरफ्तार

वाहन चोरी,मघ निषेध  सहित कई मामलों का वांटेड मनीष गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

अंतराज्यीय बदमाश पर रांची,गोपालगंज,बेतिया,बगहा में भी दर्ज है एफआईआर

कोटवा।थाना की पुलिस ने बगहा पुलिस के सहयोग से अहिरौलिया गांव के एक मोस्ट वांटेड अंतराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मनीष कुमार के विरुद्ध झारखंड के राची , गोपालगंज , बगहा , बेतिया जिला सहित कोटवा और पीपराकोठी थाने में अपराधिक मामले दर्ज है। बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना में कांड संख्या 589/22 , वाहन चोरी , ​कोटवा थाना कांड संख्या 150/22 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम , ​कोटवा थाना कांड संख्या 279/22 , गोपालगंज के उचका गांव थाना कांड संख्या 387/23,  पश्चिमी चंपारण बेतिया के ​बनुछापर थाना  कांड संख्या 721/20 , झारखंड के रांची ​नानकुर थाना कांड संख्या 309/24 एवं ​पिपरा कोठी थाना कांड संख्या 88/24 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामले दर्ज है।

थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया है कि उक्त बदमाश के विरुद्ध बगहा पुलिस जिले के रामनगर थाना , गोपालगंज सहित रांची पुलिस ने पूछताछ की है और उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page