सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए करें जरूरी उपायःसांसद
-सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए कई निर्देश
मोतिहारी।सांसद राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई आवश्यक निदेश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में कमी लाने के लिए एनएचआई, एनएच आरसीडी, आरडब्लूडी को दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।कहा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों स्पीड ब्रेकर/रम्बल स्ट्रीप/साईनेज इत्यादि लगाये।

सड़क दुर्घटना में घायलों को स्वर्णित घंटा में चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों गुड सेमेरिटन (राह-वीर) को चिन्हित कर उन्हें सम्मानित करते हुए पुरस्कृत करें। उपरोक्त अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार, महापौर प्रीति गुप्ता, डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी स्वर्ण प्रभात पुलिस मुकेश कुमार सिन्हा अपर समाहर्त्ता, पूर्वी चंपारण, डॉ प्रदीप कुमार उप विकास आयुक्त,निशांत सिहारा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे।

