जहर खाने से गंभीर विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

जहर खाने से गंभीर विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
Facebook WhatsApp

 

मोतिहारी। पीपराकोठी थाना क्षेत्र के रामगढ़ महुआवा गांव में एक विवाहिता जहर खाने के बाद इलाज के दौरान शहर के एक निजी नर्सिंग होम में दम तोड़ दिया।

मृतका पीपराकोठी थाना क्षेत्र के रामगढ़ महुआवा गांव निवासी संजय साह की 27 वर्षीय पत्नी अंशु देवी बताई गई है। संजय साह दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता है, वह अभी भी बाहर है। इस संबंध में छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान ने बताया है कि उस महिला को गंभीर स्थिति में थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में परिजनों ने एडमिट कराया था, जिसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई।

वहीं मृतका के भैंसुर दीनानाथ शाह ने बताया है कि विषैला पदार्थ खाने की वजह से उसके भावे की स्थिति गंभीर हो गई, जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई। उक्त महिला को तीन बच्चे हैं, जिसमें दो पुत्र व एक पुत्री शामिल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पीपराकोठी पुलिस अग्रेतर कारवाई में जुट गई है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page